National Voters Day 2025

National Voters Day 2025 | राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, थीम महत्व

National Voters Day 2025: हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सरकार बनाने के लिए मतदान सबसे बड़ी और अहम भूमिका निभाती है। मतदाता अपने कीमती वोटों से किसी भी पार्टी को 5 साल के लिए सरकार में रहने का मौका देते हैं। मतदान के कर्तव्य को सही से निभाकर लोग भारत के विकास में अहम भूमिका भी निभाते हैं। भारत में लोगों के बीच मतदान को लेकर कम जागरूकता और रुझान को देखते हुए मतदान दिवस की शुरुआत की गई थी। 

इसके अलावा नए युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में मतदान में भाग लेने और इसके लिए प्रोत्साहन करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको National Voters Day 2025 | राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें थीम, इतिहास, महत्व के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि हम क्यों राष्ट्रीय मतदाता दिवस मानते हैं इसका थीम, इतिहास या महत्व क्या है? तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

National Voters Day Kab Hai? राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

आपको बता दें कि हम हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हैं, क्योंकि सन 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना इसी दिन हुआ था और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना कर हम इस दिन का सम्मान करते हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया में लोगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसे मना कर हम लोगों के बीच यह संदेश देते हैं कि देश के हर व्यक्ति का वोट भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में सभी लोगों को जिम्मेदारी से मतदान करना चाहिए। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें कि मतदान देश में रहने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अधिकार होता है। क्योंकि मतदान के द्वारा ही लोगों को अपने मनपसंद की सरकार चुनने का अधिकार मिलता है। भारत में 18 वर्ष के बाद लोगों को मतदान देने का अधिकार मिलता है, हर साल बहुत से लोग 18 वर्ष के होते हैं लेकिन वह मतदान करने से भागते हैं। 

ऐसे में National Voters Day 2025 मनाकर नए-नए युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने, नई युवाओं के भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए और लोगों की सक्रिय भागीदारी को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर भेजें ये खास कोट्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास

भारत में सबसे पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 के दिन मनाया गया था। आपको बता दे कि इसी दिन सन 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना भी की गई थी, इसी के चलते हर साल 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 

2011 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही इस दिन को वोट के अधिकार और भारत के लोकतंत्र का जश्न मनाने का दिन भी माना गया है। वही इसे शुरू होने के बाद पिछले कुछ सालों से मतदान के अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने में काफी मदद मिला है और यह लोकतांत्रिक मूल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व

आपको यह पता ही है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर नागरिक का एक वोट काफी महत्वपूर्ण होता है। मतदान सभी देश के लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार देता है, जिसे वह देश के नेतृत्व करने, लोगों की समस्या को हल करने और देश में बदलाव लाने आदि में सक्षम समझते हैं। 

देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का एक महत्वपूर्ण आधार है क्योंकि देश का भविष्य हमारे द्वारा चुने गए नेता पर ही निर्भर करता है। इस लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना कर हम नए-नए युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अगर हम सही नेता को नहीं चुनते हैं तो हमारे देश की प्रगति और विकास में बाधा आ सकती है और इसका प्रभाव सीधे देश के लोगों पर पड़ता है। 

देश का नेता ही किसी भी बड़ी परियोजना और और निर्णायक चीजों का फैसला करता है। इसीलिए हमें हमेशा युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाना चाहिए जिससे सभी लोग अपना वोट डाल सके और अपने अनुसार सही नेता का चुनाव कर सके।

National Voters Day 2025 Theme | राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम 

आपको बता दे की हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक थीम पर आधारित होता है उसी प्रकार National Voters Day 2025 का थीम “मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा” है। पिछले साल भी यही थीम था लेकिन इस साल थीम की गति को आगे बढ़ने का उद्देश्य है। हर साल थीम प्रत्येक नागरिक को न केवल मतदान करने बल्कि मतदान को पहचानने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। यहां पर हमने आपको पिछले कुछ सालों के थीम की जानकारी दी है:-

वर्षराष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम
2024मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा
2023मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा
2022चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना
2021हमारे मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और सूचित बनाना
2020मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता
2019कोई भी मतदाता पीछे न छूटे
2018मूल्यांकन योग्य चुनाव
2017युवा और भावी मतदाताओं को सशक्त बनाना
2016समावेशी और गुणात्मक भागीदारी
2015आसान पंजीकरण, आसान सुधार

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर भाषण | Republic Day Speech And Poem in Hindi 2025

FAQ’s:

प्रश्न: भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर: भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।

प्रश्न: राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नए पीढ़ी के युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न: 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस किस लिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी।

निष्कर्ष:

भारत एक ऐसा देश है जहां लोगों को अपने नेता चुनने का पूरा अधिकार है, इसीलिए भारत को लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। भारत में हम हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हैं, जो कई प्रकार से हमारे देश के नए युवाओं के लिए लाभदायक होता है। लेकिन बहुत से लोगों को अभी तक National Voters Day 2025 से संबंधित जानकारी नहीं पता है जैसे इसे क्यों मनाया जाता है? इसका महत्व, इतिहास, थीम क्या होता है? ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको National Voters Day 2025 से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पढ़े। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *