गणतंत्र दिवस पर भाषण | Republic Day Speech And Poem in Hindi 2025
पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन भारत के सभी कोनों में राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, प्राइवेट और सरकारी संस्था कई संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बहुत से लोग Republic Day Speech, Republic Day Poem, Republic Day Essay प्रस्तुत करना भी काफी पसंद करते हैं।
ऐसे में Republic Day 2025 के मौके पर अगर आप भी इनमें से किसी एक चीज में भाग लेना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको Indian Republic Day Speech In Hindi के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको अच्छे-अच्छे कविता और निबंध भी बताएंगे जिसे आप इस मौके पर लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। अगर आप भी Republic Day Speech In Hindi 2025 के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पढ़े।
26th January Republic Day Speech In Hindi
सभी स्कूलों में 26 January यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर स्पीच देना चाहते हैं तो यहाँ पर हम आपको Republic Day Speech In Hindi 10 Lines के बारे में बताने वाले हैं जिसे पढ़कर आप स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्पीच दे सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो Republic Day Speech In Hindi PDF Download भी कर सकते हैं।
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षक गण और मेरे प्यारे दोस्तों, आज हम एक ऐसे दिन का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं जो न केवल अंग्रेजों पर हमारी जीत का प्रतीक है बल्कि हमारी लोकतांत्रिक भावना की जीत का भी प्रतीक है। सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का माध्यम है, और इसकी आत्मा सदैव युग की आत्मा है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने हमारे देश को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना दिया। इस दिन को हम अपने संविधान और हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हैं। आइए हम सब मिलकर इस दिन को मनाएं और अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें। यह संविधान हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है। हम सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करते हुए एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम भारतीय संविधान के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हैं। यह संविधान हमें अधिकार तो देता है, लेकिन कर्तव्य भी सिखाता है।
10 Lines Speech for Republic Day in Hindi
1. भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन साल 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था।
2. 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।
3. वहीं 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया।
4. स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने साल 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था।
5. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
6. भारतीय संविधान 2 वर्ष 18 महीने 11 दिन में बनकर तैयार हुआ था।
7. गणतंत्र दिवस का पारंपरिक स्थल कर्तव्यपथ को माना जाता है।
8. भारत का राष्ट्रीय ध्वज पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था।
9. इस बार गणतंत्र दिवस 2025 की थीम भारत का भविष्य एक हरित और समावेशी राष्ट्र है।
10. गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे।
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर भेजें ये खास कोट्स | Republic Day 2025 Quotes in Hindi
Republic Day Poem in Hindi
बहुत से बच्चे 26 जनवरी के मौके पर कविता 26th January Poem भी प्रस्तुत करना चाहते हैं। कविता में लोग अपने देश भारत की खूबियां और महान क्रांतिकारियों का वर्णन करते हैं। ऐसे में यहां पर हम आपको Republic Day 2025 Poem In Hindi के बारे में बताएं हैं जिसे आप पढ़कर अपने कविता की तैयारी कर सकते हैं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥
जो जीवित जोश जगा न सका,
उस जीवन में कुछ सार नहीं।
जो चल न सका संसार-संग,
उसका होता संसार नहीं॥
जिसने साहस को छोड़ दिया,
वह पहुंच सकेगा पार नहीं।
जिससे न जाति-उद्धार हुआ,
होगा उसका उद्धार नहीं॥
जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रस-धार नहीं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥
जिसकी मिट्टी में उगे बढ़े,
पाया जिसमें दाना-पानी।
है माता-पिता बंधु जिसमें,
हम हैं जिसके राजा-रानी॥
जिसने कि खजाने खोले हैं,
नवरत्न दिये हैं लासानी।
जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं,
जिस पर है दुनिया दीवानी॥
उस पर है नहीं पसीजा जो,
क्या है वह भू का भार नहीं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥
निश्चित है निस्संशय निश्चित,
है जान एक दिन जाने को।
है काल-दीप जलता हरदम,
जल जाना है परवानों को॥
है लज्जा की यह बात शत्रु—
आये आंखें दिखलाने को।
धिक्कार मर्दुमी को ऐसी,
लानत मर्दाने बाने को॥
सब कुछ है अपने हाथों में,
क्या तोप नहीं तलवार नहीं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसितां हमारा
गुर्बत में हों अगर हम रहता है दिल वतन में
समझो वहीं हमें भी दिल हो जहां हमारा
पर्बत वो सब से ऊंचा हम-साया आसमां का
वो संतरी हमारा वो पासबां हमारा
गोदी में खेलती हैं इस की हजारों नदियां
गुलशन है जिन के दम से रश्क-ए-जिनां हमारा
ऐ आब-रूद-ए-गंगा वो दिन है याद तुझ को
उतरा तिरे किनारे जब कारवां हमारा
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
यूनान ओ मिस्र ओ रूमा सब मिट गए जहां से
अब तक मगर है बाकी नाम-ओ-निशां हमारा
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़मां हमारा
Republic Day Essay in Hindi
26th January Essay: गणतंत्र दिवस के मौके पर बहुत से लोगों द्वारा निबंध यानी Essay भी प्रस्तुत किया जाता है। निबंध के द्वारा हम लोगों को गणतंत्र दिवस से जुड़ी सभी बातें बताते हैं। ऐसे में हम आपको Republic Day Essay In Hindi के बारे में बता रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपना निबंध तैयार कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस पर नारे | Republic Day Slogans in Hindi
गणतंत्र दिवस से मिलती सीख यही, कि सबको समान अधिकार मिले।
संविधान के प्रति समर्पित हम सबको हो जाना है, गणतंत्र दिवस पर अपने भारत को उन्नत राष्ट्र बनाना है।
संविधान को सच्ची निष्ठा से अपनाएंगे, गणतंत्र दिवस का उत्सव हम सब मिलकर मनाएंगे।
गणतंत्र दिवस पर आओ खुद में जोश भरें, हम सब मिलकर उन्नत भारत का जयघोष करें।
गणतंत्र दिवस बने हमारी प्रेरणा का आधार, लोकतंत्र की परिभाषा को जानें ये सारा संसार।
गणतंत्र दिवस पर हम सबके साहस का संचार हो, इसी दिशा में हम सबके यश का विस्तार हो।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम, समाज को न्यायसंगत बनाएंगे।
विश्वास वह पक्षी है जो तब रोशनी महसूस करता है जब घोर अंधेरा होती है।
कानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति हो।